हम कौन हैं?
मैं श्री विद्या उपासक एवं ज्योतिष दैवज्ञ की उपाधि से अलंकृत हूं। मेरे जीवन में श्री विद्या का आगमन वर्ष 1995 से ही हो गया था, तभी से अनवरत इस दिव्य मार्ग पर चलकर स्वयं का एवं सम्पूर्ण विश्व का मार्गदर्शन करता आ रहा हूं। इसके द्वारा बहुत सारे भक्तजन अपने जीवन की श्रेष्ठ उपलब्धियों को प्राप्त कर पाएं हैं।
यह आध्यात्मिक यात्रा आज तक निरंतर चलती आ रही है और आजन्म चिरकाल तक चलती रहेगी। ज्योतिष का आगमन भगवती पराम्बा ललिता देवी की असीम कृपा से प्राप्त हुआ है। इसी कारण दादा गुरु देव जी के द्वारा ज्योतिष दैवज्ञ की उपाधि प्रदान की गई है।
- वैदिक-अध्यात्मिक दृष्टिकोण
- जीवन मूल्यों पर आधारित मार्गदर्शन
- शास्त्रसम्मत समाधान और निष्पक्ष सलाह